शादीशुदा युवक ने नाबालिग की मांग में जबरन भरा सिंदूर:बाबा धाम का प्रसाद खिलाने के बहाने बाजार बुलाया था, आरोपी गिरफ्तार

शादीशुदा युवक ने नाबालिग की मांग में जबरन भरा सिंदूर:बाबा धाम का प्रसाद खिलाने के बहाने बाजार बुलाया था, आरोपी गिरफ्तार

नालंदा में सोमवार को नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गई। युवक ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पीड़िता के परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके से पकड़ लिया, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत माफी गांव निवासी रंजय कुमार के रूप में हुई है। जिसने नाबालिग को बाबा धाम का प्रसाद खिलाने के बहाने बाजार में बुलाया था। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी रंजय कुमार पहले से शादीशुदा है। पीड़िता रिश्ते में उसकी दूर की संबंधी लगती है। इसी पहचान और पारिवारिक ताल्लुक का अनुचित लाभ उठाकर वह नाबालिग से लगातार बातचीत करने और संपर्क साधने का प्रयास करता रहता था। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है। बाजार में किया प्रपोज पीड़िता जब बाजार में युवक से मिलने पहुंची तब उसने लड़की के सामने अपने एकतरफा प्रेम का प्रस्ताव रखा। नाबालिग ने विरोध किया और आरोपी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया। आवेश में आकर सरेआम आरोपी ने नाबालिग की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा अचानक हुई इस हरकत से सहमी नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और परिजन तुरंत मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को भागने से पहले ही पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। नालंदा में सोमवार को नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गई। युवक ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। पीड़िता के परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके से पकड़ लिया, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत माफी गांव निवासी रंजय कुमार के रूप में हुई है। जिसने नाबालिग को बाबा धाम का प्रसाद खिलाने के बहाने बाजार में बुलाया था। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी रंजय कुमार पहले से शादीशुदा है। पीड़िता रिश्ते में उसकी दूर की संबंधी लगती है। इसी पहचान और पारिवारिक ताल्लुक का अनुचित लाभ उठाकर वह नाबालिग से लगातार बातचीत करने और संपर्क साधने का प्रयास करता रहता था। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है। बाजार में किया प्रपोज पीड़िता जब बाजार में युवक से मिलने पहुंची तब उसने लड़की के सामने अपने एकतरफा प्रेम का प्रस्ताव रखा। नाबालिग ने विरोध किया और आरोपी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया। आवेश में आकर सरेआम आरोपी ने नाबालिग की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा अचानक हुई इस हरकत से सहमी नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और परिजन तुरंत मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को भागने से पहले ही पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *