‘240 लोगों ने मुफ्त बिजली के लिए आवेदन किया’:शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना शिविर, DM ने किया उद्घाटन

‘240 लोगों ने मुफ्त बिजली के लिए आवेदन किया’:शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना शिविर, DM ने किया उद्घाटन

शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आमजनों को योजना के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसका लाभ उपलब्ध कराना था। जिला पदाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के आमजन उपस्थित हुए और योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर परिसर में विद्युत विभाग योजना से संबंधित विशेष स्टॉल लगाए गए थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… स्टॉलों पर लोगों को योजना की जानकारी दी इन स्टॉलों पर उपस्थित लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। डीएम शेखर आनंद ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आमजनों को योजना की समुचित जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान कार्यपालक अभियंता बिजली राकेश कुमार ने जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राकेश कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर के दौरान ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ प्राप्त करने के लिए कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने शिविर के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना की जानकारी प्राप्त करें और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आमजनों को योजना के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसका लाभ उपलब्ध कराना था। जिला पदाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के आमजन उपस्थित हुए और योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर परिसर में विद्युत विभाग योजना से संबंधित विशेष स्टॉल लगाए गए थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… स्टॉलों पर लोगों को योजना की जानकारी दी इन स्टॉलों पर उपस्थित लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। डीएम शेखर आनंद ने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आमजनों को योजना की समुचित जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान कार्यपालक अभियंता बिजली राकेश कुमार ने जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राकेश कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर के दौरान ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ प्राप्त करने के लिए कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने शिविर के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना की जानकारी प्राप्त करें और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *