अररिया नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज और मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक में नगर परिषद के कुल 29 पार्षदों में से 19 पार्षद शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने एक स्वर में कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई वार्डों में नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद के अधीन कार्यरत जमादार की जिम्मेदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में जमादार को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए गंभीरता से काम करें। उन्हें चेतावनी भी दी गई कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं आया और वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें विभागीय योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, स्ट्रीट लाइट की खरीद और हटिया रोड से हरियाली मार्केट तक सड़क निर्माण सहित अन्य विकास योजनाएं शामिल थीं। पार्षदों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग रखी। बैठक में उपमुख्य पार्षद गौतम साह, वार्ड पार्षद श्याम मंडल, राजू राम, आबिद हुसैन अंसारी समेत अन्य वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। अररिया नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज और मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक में नगर परिषद के कुल 29 पार्षदों में से 19 पार्षद शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने एक स्वर में कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई वार्डों में नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद के अधीन कार्यरत जमादार की जिम्मेदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में जमादार को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए गंभीरता से काम करें। उन्हें चेतावनी भी दी गई कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं आया और वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें विभागीय योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, स्ट्रीट लाइट की खरीद और हटिया रोड से हरियाली मार्केट तक सड़क निर्माण सहित अन्य विकास योजनाएं शामिल थीं। पार्षदों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग रखी। बैठक में उपमुख्य पार्षद गौतम साह, वार्ड पार्षद श्याम मंडल, राजू राम, आबिद हुसैन अंसारी समेत अन्य वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

