भागलपुर में सोमवार को सड़क हादसे में शख्स की मौत हो गई। मृतक प्रमोद मंडल (58) है। जो सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आया और प्रमोद को टक्कर मार दी। प्रमोद को गंभीर चोटें लगी। स्थानीय लोगों और परिजन की मदद से गंभीर रूप से घायल प्रमोद मंडल को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान प्रमोद मंडल की हालत लगातार बिगड़ती गई। करीब डेढ़ से 2 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के जंगीरा खानपुर इलाके की है। घर के इकलौते कमाने वाले थे, 8 बेटियां हैं बताया गया कि मृतक प्रमोद मंडल के परिवार में 8 बेटियां हैं और वह परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, हादसे में घायल हुए बाइक सवार को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ-साथ बाइक सवार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भागलपुर में सोमवार को सड़क हादसे में शख्स की मौत हो गई। मृतक प्रमोद मंडल (58) है। जो सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आया और प्रमोद को टक्कर मार दी। प्रमोद को गंभीर चोटें लगी। स्थानीय लोगों और परिजन की मदद से गंभीर रूप से घायल प्रमोद मंडल को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान प्रमोद मंडल की हालत लगातार बिगड़ती गई। करीब डेढ़ से 2 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के जंगीरा खानपुर इलाके की है। घर के इकलौते कमाने वाले थे, 8 बेटियां हैं बताया गया कि मृतक प्रमोद मंडल के परिवार में 8 बेटियां हैं और वह परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, हादसे में घायल हुए बाइक सवार को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों के साथ-साथ बाइक सवार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

