नंबर नहीं अब बच्चों की खुशी और कौशल बढ़ाएंगे शिक्षक:कानपुर में शिक्षा का नया मॉडल, कॉन्क्लेव में तनावमुक्त पढ़ाई पर मंथन

नंबर नहीं अब बच्चों की खुशी और कौशल बढ़ाएंगे शिक्षक:कानपुर में शिक्षा का नया मॉडल, कॉन्क्लेव में तनावमुक्त पढ़ाई पर मंथन

कानपुर शहर को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान देने के लिए ‘कानपुर एजुकेशन कॉन्क्लेव’ का आगाज हुआ। ‘मुस्कुराए कानपुर’ अभियान के तहत आवास विकास स्थित होटल कैलास में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और स्कूल प्रबंधक एक मंच पर जुटे। कॉन्क्लेव में नंबरों की दौड़ के बजाय ‘खुशी और कौशल’ आधारित शिक्षा को कानपुर मॉडल का आधार बनाने पर जोर दिया गया। बच्चों से हटेगा नंबरों का दबाव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के साथ उसमें नवाचार और नैतिक मूल्यों को शामिल करना जरूरी है। बेसिक शिक्षा को कानपुर मॉडल का मजबूत स्तंभ बनाया जाएगा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि बच्चों पर ज्यादा नंबर लाने का दबाव बनाने के बजाय उनके भीतर छिपे कौशल को पहचानकर उसे निखारना जरूरी है। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए… ग्लोबल सोच, स्थानीय संस्कार मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. सुधांशु राय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रटने तक सीमित नहीं होना चाहिए। पढ़ाई बच्चों में नई सोच विकसित करे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर वैश्विक हो, लेकिन बच्चों को स्थानीय संस्कृति और मूल्यों से भी जोड़े। संयोजक पी.सी. अग्निहोत्री और पारुल भार्गव ने बताया कि ‘कानपुर मॉडल’ की सबसे बड़ी प्राथमिकता तनावमुक्त शिक्षा होगी। बच्चों की मानसिक सेहत, खुशी और रचनात्मकता को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से ‘हैप्पीनेस स्कूल’ की शुरुआत भी की गई है। कमजोर तबके के मेधावी बच्चों के लिए ‘सुपर 100’ ‘सुपर 100’ के समन्वयक नजम हमराज ने कहा कि प्रतिभा हर गली-मोहल्ले में मौजूद है। जरूरत सिर्फ उसे सही अवसर और मार्गदर्शन देने की है। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा को रोजगार और समाज से जोड़ने पर जोर पैनल डिस्कशन में पूर्व प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा को रोजगार और समाज कल्याण से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब शहर का युवा तनावमुक्त होकर मुस्कुराएगा, तभी ‘कानपुर मुस्कुराएगा’।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *