नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains।” वहीं मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर BPSC बोला- कुत्ते भौंके हजार पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।” वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हाथी चले बाजार… कुत्ते भौंके हजार।” पूरी खबर पढ़ें
2. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख का ही लोन मिलेगा बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख का लोन ही मिलेगा। CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट लिखा है कि ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 3. आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ बिहार में मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालु गिर गए। एक महिला के सिर में चोट लगी, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 4. दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बर्ड हिट का मामला सामने आया है। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था और फायर व अन्य संबंधित सेवाओं को तैनात कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 5. सहरसा में 5 फीट की डॉल्फिन का शिकार सहरसा में गांगेय डॉल्फिन के शिकार का मामला सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो मछुआरे जाल से डॉल्फिन को निकालते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि क्या आप इससे तेल निकालेंगे तो मछुआरा कहता है कि हां डॉल्फिन से तेल निकालेंगे। ये वीडियो 21 अगस्त का बताया जा रहा है। मछुहारे का नाम वीरेन्द्र मुखिया बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. आरा में 3 इमोशनल रील्स बनाले के बाद सुसाइड ‘जाने वफा तुझको क्या दें..’ फिर ‘ निंदिया ना आवे जागी, रोवत बानी रात में.।’ जैसे इमोशनल गानों पर बैक-टू-बैक 3 रील्स बनाई, उसके बाद महिला ने जान दे दी। भोजपुर की चर्चित महिला क्रिएटर सरिता देवी (35) ने रविवार देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम ID पर आंखों में आंसू लिए तीन दर्द भरे भोजपुरी गानों पर रील्स पोस्ट की। पूरी खबर पढ़ें 7. भागलपुर में मंत्री के घर में घुसा गंगा का पानी भागलपुर जिले में नवगछिया के खरीक खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। आधी रात करीब 2:30 बजे प्रशासन को कटाव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने बांध की स्थिति का जायजा लिया और वहीं कैंप कर निगरानी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. एनकाउंटर के 67 दिन बाद भरत के घर पहुंचे पवन सिंह बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की है। भरत तिवारी के एनकाउंटर के 67 दिन बाद वो भरत तिवारी के घर पहुंचे। पवन सिंह सोमवार की सुबह करीब 3.30 बजे भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल चढ़ाया और घर वालों को सांत्वना दी। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप ने मल्लिका से पूछा- आप मुझपर लट्टू हैं? बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल बारिश होने की संभावना नहीं बिहार के किसी भी जिलें में कल यानी मंगलवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी लोगों को परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains।” वहीं मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर BPSC बोला- कुत्ते भौंके हजार पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।” वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हाथी चले बाजार… कुत्ते भौंके हजार।” पूरी खबर पढ़ें
2. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख का ही लोन मिलेगा बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख का लोन ही मिलेगा। CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट लिखा है कि ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें 3. आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ बिहार में मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालु गिर गए। एक महिला के सिर में चोट लगी, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 4. दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बर्ड हिट का मामला सामने आया है। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था और फायर व अन्य संबंधित सेवाओं को तैनात कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 5. सहरसा में 5 फीट की डॉल्फिन का शिकार सहरसा में गांगेय डॉल्फिन के शिकार का मामला सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो मछुआरे जाल से डॉल्फिन को निकालते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि क्या आप इससे तेल निकालेंगे तो मछुआरा कहता है कि हां डॉल्फिन से तेल निकालेंगे। ये वीडियो 21 अगस्त का बताया जा रहा है। मछुहारे का नाम वीरेन्द्र मुखिया बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. आरा में 3 इमोशनल रील्स बनाले के बाद सुसाइड ‘जाने वफा तुझको क्या दें..’ फिर ‘ निंदिया ना आवे जागी, रोवत बानी रात में.।’ जैसे इमोशनल गानों पर बैक-टू-बैक 3 रील्स बनाई, उसके बाद महिला ने जान दे दी। भोजपुर की चर्चित महिला क्रिएटर सरिता देवी (35) ने रविवार देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम ID पर आंखों में आंसू लिए तीन दर्द भरे भोजपुरी गानों पर रील्स पोस्ट की। पूरी खबर पढ़ें 7. भागलपुर में मंत्री के घर में घुसा गंगा का पानी भागलपुर जिले में नवगछिया के खरीक खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। आधी रात करीब 2:30 बजे प्रशासन को कटाव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने बांध की स्थिति का जायजा लिया और वहीं कैंप कर निगरानी शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. एनकाउंटर के 67 दिन बाद भरत के घर पहुंचे पवन सिंह बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की है। भरत तिवारी के एनकाउंटर के 67 दिन बाद वो भरत तिवारी के घर पहुंचे। पवन सिंह सोमवार की सुबह करीब 3.30 बजे भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल चढ़ाया और घर वालों को सांत्वना दी। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप ने मल्लिका से पूछा- आप मुझपर लट्टू हैं? बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल बारिश होने की संभावना नहीं बिहार के किसी भी जिलें में कल यानी मंगलवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी लोगों को परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

