उदयपुर में एक विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़ित महिला के घर से एक बकरा भी चुराकर ले गए। डीएसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। महिला घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने देर रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने 3 नामजद आरोपियों की रिपोर्ट दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें प्रयास में जुटी है। डराते-धमकाते हुए बंधक बनाकर किया गैंगरेप महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी रात 2 बजे घर में जबरन घुसे। बंधक बनाकर गैंगरेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर जाते समय आंगन में बंधा बकरा चुराकर ले गए। तीनों आरोपी महिला के गांव के ही रहने वाले हैं। रविवार को महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

