जोधपुर में 12 प्रतिभाओं को मिलेगा वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान:समिति ने की पुरस्कारों की घोषणा, 388वीं वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती समारोह में होगा सम्मान

जोधपुर में 12 प्रतिभाओं को मिलेगा वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान:समिति ने की पुरस्कारों की घोषणा, 388वीं वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती समारोह में होगा सम्मान

वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयन्ती समारोह 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मसूरिया पहाड़ी पर होने वाले इस समारोह में हैडक्वार्टर 12 कोर के मेजर जनरल के.डी. जसपाल के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महाराजा गजसिंह करेंगे। समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ समिति की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 लोगों को वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ये होंगे सम्मानित समिति द्वारा कर्मकाण्ड के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक जलस्रोतों की साफ-सफाई के क्षेत्र में पण्डित जीवराज श्रीमाली, गायनेकोलॉजिकल सर्जरी के साथ कपल ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में डॉ.सीमा शर्मा एवं डॉ. दिनेशदत्त शर्मा, सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थानी साहित्य,रीति-रिवाज के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में युवरागी राठौड़, पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं शोधपूर्ण लेखन के क्षेत्र में डॉ. कमल किशोर साँखला, वनस्पति विज्ञान शोध के क्षेत्र में डॉ. चन्दनसिंह पुरोहित,नर्सिंग सेवाओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में तेज कंवर,मथुरादास माथुर अस्पताल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण व जनहित कार्यों के क्षेत्र में भवानी शंकर नायक,रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नरेन्द्रसिंह राठौड़ , जूडो,बॉक्सिंग एवं ताइक्वांडो खेल के क्षेत्र में सेन्सेई अरुणा पटेल, योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में डॉ. अजयपालसिंह धनला को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों के तहत शॉल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। वीर दुर्गादास स्मृति समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर ने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि जोधपुर संभागीय आयुक्त के.एल. स्वामी और समाजसेवी भामाशाह श्याम कुम्भट होंगे। मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण
27 अगस्त को मसूरिया पहाड़ी पर स्थित वीर दुर्गादासजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर सुबह 8.15 बजे पूर्व महाराजा गजसिंह द्वारा पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित अतिथियों, दुर्गादासजी के वंशजों तथा नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्मारक स्थल पर पूजा अर्चना के पश्चात मसूरिया पहाड़ी पर सुबह 8.45 बजे से मुख्य समारोह एवं पुरस्कार वितरण प्रारम्भ होगा। इसमें वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर लंगा कलाकारों द्वारा दुर्गादासजी के गौरवशाली इतिहास पर संगीतमय प्रस्तुति दी जायेगी। स्व. प्रमोद पुरी गोस्वामी एवं स्व. मोहनलाल गेहानी स्मृति पुरस्कार इसी प्रकार समिति द्वारा प्रतिवर्ष स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किये जाते हैं। इस वर्ष स्व. प्रमोदपुरी स्मृति पुरस्कार पर्यावरण और वनस्पति संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सोजत मारवाड़ क्षेत्र की संस्थान हरियालो राजस्थान को और स्व. मोहनलाल गेहानी स्मृति पुरस्कार पैरा एथलीट एवं तैराकी के क्षेत्र में किरण कंवर को प्रदान किया जाएगा। पुस्तकों एवं जलगृह का होगा लोकार्पण इस अवसर पर खनन और भूविज्ञान विभाग, राजस्थान सरकार के पूर्व निदेशक दीपक तंवर द्वारा लिखित पुस्तक “Tanwar’s Legal Compass: Navitating the Rajasthan Minor Mineral Concession Rules, 2017” एवं डॉ. कमल किशोर खीची द्वारा लिखित पुस्तक “मेड़ता शासकों का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अवदान” का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया जाएगा। वहीं, समाजसेवी, भामाशाह श्याम कुम्भट द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ उद्यान स्थल में नवनिर्मित जलगृह (प्याऊ) का लोकार्पण पूर्व महाराजा गजसिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *