कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अधूरे पड़े आवासों को शीघ्र पूरा कराने के लिए 15 दिवसीय विशेष “आवास पूर्ण महाअभियान” की शुरुआत की है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सितंबर के पहले सप्ताह तक आवास पूरा न करने पर उनकी सरकारी सहायता अटक सकती है। यह महाअभियान सोमवार, 24 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। इसके तहत वार्ड संख्या 1 से 45 तक के लाभार्थियों के साथ वार्डवार बैठकें कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अभियान के पहले दिन वार्ड संख्या 39 और 41 में लाभार्थियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में वार्ड 39 के पार्षद बिपीन बिहारी चौबे और वार्ड 41 के पार्षद प्रतिनिधि शौराव मालाकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठकों के दौरान, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने उन लाभार्थियों पर नाराजगी व्यक्त की जिन्होंने पहली या दूसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है अथवा आवास को अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य हर गरीब को पक्का मकान देना है, न कि राशि लेकर उसे अधूरा छोड़ना। जिन लाभार्थियों ने पैसा लेकर काम शुरू नहीं किया है, वे सितंबर के पहले सप्ताह तक अपना आवास पूर्ण कर लें। अन्यथा उनकी अगली किस्त का भुगतान रोक दिया जाएगा और सरकारी सहायता में बाधा आ सकती है। साथ ही, राशि के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।” नगर आयुक्त ने संबंधित कनीय अभियंता और आवास सहायकों को भी निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्य की तस्वीरें और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नगर निगम के इस सख्त रुख के बाद PMAY लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है और कई लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया है। कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अधूरे पड़े आवासों को शीघ्र पूरा कराने के लिए 15 दिवसीय विशेष “आवास पूर्ण महाअभियान” की शुरुआत की है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सितंबर के पहले सप्ताह तक आवास पूरा न करने पर उनकी सरकारी सहायता अटक सकती है। यह महाअभियान सोमवार, 24 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। इसके तहत वार्ड संख्या 1 से 45 तक के लाभार्थियों के साथ वार्डवार बैठकें कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अभियान के पहले दिन वार्ड संख्या 39 और 41 में लाभार्थियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में वार्ड 39 के पार्षद बिपीन बिहारी चौबे और वार्ड 41 के पार्षद प्रतिनिधि शौराव मालाकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठकों के दौरान, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने उन लाभार्थियों पर नाराजगी व्यक्त की जिन्होंने पहली या दूसरी किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है अथवा आवास को अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य हर गरीब को पक्का मकान देना है, न कि राशि लेकर उसे अधूरा छोड़ना। जिन लाभार्थियों ने पैसा लेकर काम शुरू नहीं किया है, वे सितंबर के पहले सप्ताह तक अपना आवास पूर्ण कर लें। अन्यथा उनकी अगली किस्त का भुगतान रोक दिया जाएगा और सरकारी सहायता में बाधा आ सकती है। साथ ही, राशि के दुरुपयोग पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।” नगर आयुक्त ने संबंधित कनीय अभियंता और आवास सहायकों को भी निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्य की तस्वीरें और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नगर निगम के इस सख्त रुख के बाद PMAY लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है और कई लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया है।

