Udupi में कारोबारी की हत्या का आरोपी Gangster अनुज पाटिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Udupi में कारोबारी की हत्या का आरोपी Gangster अनुज पाटिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कर्नाटक के कापू तालुक में एक व्यवसायी की हत्या के मामले में वांछित मुंबई के एक संदिग्ध गैंगस्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज पाटिल ‘प्रिंस एंटरप्राइसेस’ के मालिक डेविड डिसूजा की हत्या में कथित रूप से शामिल था।

पुलिस के मुताबिक डिसूजा की सात अगस्त को उडुपी जिले में मुदरांगडी के सेंट जैवियर चर्च परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रही कुंदापुर और कोल्लुर की पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह हेबरी थानाक्षेत्र में पाटिल को पकड़ा। हिरासत में लिए जाते समय पाटिल ने कोल्लुर पुलिस के उप निरीक्षक विनय की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद कुंदापुर पुलिस के उप निरीक्षक नंजा नाइक ने आत्मरक्षा में पाटिल के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने इस घटना में घायल हो गये आरोपी को इलाज के लिए उडुपी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में मकोका के तहत भी मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *