कांग्रेस ने युवाओं के लिए किया टास्क फोर्स लॉन्च:निकाय-पंचायत चुनावों में देंगे 50% से ज्यादा टिकट; नए चेहरों की तलाश

कांग्रेस ने युवाओं के लिए किया टास्क फोर्स लॉन्च:निकाय-पंचायत चुनावों में देंगे 50% से ज्यादा टिकट; नए चेहरों की तलाश

युवा कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को राजनीति, नेतृत्व और विकास कार्यों में भागीदारी दिलाने के लिए पंचायत चुनाव टास्क फोर्स लॉन्च किया है। रविवार को दौसा में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव शेषनारायण ओझा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी स्थानीय चुनावों में 50% से ज्यादा युवाओं को टिकट देने पर पार्टी का फोकस रहेगा।
टास्क फोर्स 21 साल की उम्र पूरी कर चुके चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं की पहचान कर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करेगी। राहुल गांधी की सोच के तहत युवाओं को मौका युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेषनारायण ओझा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अवसर देने की सोच रखते हैं। इसी विचारधारा के तहत आगामी चुनावों में युवाओं को अधिक अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य राजनीति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को राजनीति, नेतृत्व और विकास कार्यों में भागीदारी का अवसर देने पर फोकस रहेगा। 50% से ज्यादा युवाओं को टिकट देने का लक्ष्य ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने स्थानीय चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी का फोकस 50% से ज्यादा युवाओं को टिकट देने पर रहेगा। कांग्रेस चाहती है कि सभी वर्गों और समुदायों के युवाओं को चुनाव लड़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि 21 साल की उम्र पूरी कर चुका युवा चुनाव लड़ने के लिए पात्र है। ऐसे युवाओं की पहचान कर उन्हें संगठन से जोड़ना टास्क फोर्स की अहम जिम्मेदारी होगी। नए चेहरों की तलाश करेगी युवा कांग्रेस नेशनल कोर्डिनेटर और टास्क फोर्स जिला प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं। यदि पंचायत स्तर से ही उन्हें सही दिशा और मंच मिले तो वे गांव से लेकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी लगातार युवाओं को राजनीति और संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करते रहे हैं। युवा कांग्रेस इसी सोच के साथ नए चेहरों को तलाशने का काम करेगी। सभी जिलों में युवाओं की पहचान होगी प्रदेश महासचिव करतार सिंह माल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना है। इसके जरिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिलों में पहुंचकर चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं की पहचान करेंगे। इसके बाद इन युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। ये पदाधिकारी रहे मौजूद दौसा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रधान प्रहलाद मीणा, रोहित मीणा, विमल अवाना समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *