अमरोहा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:जीजा से फोन पर बात करने को लेकर नाराज, दो दिन पहले फावड़े से वार

अमरोहा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:जीजा से फोन पर बात करने को लेकर नाराज, दो दिन पहले फावड़े से वार

अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के डाईडेरा गांव में दो दिन पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पति राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया है। राम अवतार पर अपनी पत्नी रुबी देवी के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि 45 वर्षीय रुबी देवी अपने जीजा से फोन पर बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर पति राम अवतार उससे नाराज रहता था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर फावड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी पति राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से हत्या की पूरी घटना और विवाद के अन्य पहलुओं के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *