अजगर ने लोमड़ी का शिकार किया:शाहनगर वन परिक्षेत्र में दिखा दुर्लभ दृश्य, वीडियो वायरल

अजगर ने लोमड़ी का शिकार किया:शाहनगर वन परिक्षेत्र में दिखा दुर्लभ दृश्य, वीडियो वायरल

शाहनगर वन परिक्षेत्र की मरहा चौकी के पास सोमवार 24 अगस्त को एक अजगर ने लोमड़ी का शिकार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य शाहनगर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनपद सदस्य अरविंद सिंह ने इस घटना का वीडियो साझा किया और तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वीडियो में अजगर लोमड़ी को अपनी गिरफ्त में लिए हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। अरविंद सिंह ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि यदि अजगर आम लोगों की आवाजाही वाले मार्ग या आबादी वाले क्षेत्र के करीब है, तो उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर गहरे जंगल में छोड़ा जाना चाहिए। इसका उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फिलहाल, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की निगाहें वन विभाग की आगामी रेस्क्यू कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *