भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ हुई तीखी बहस को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को उनकी प्रतिक्रिया पर फैसला सुनाने से पहले यह जानना चाहिए कि उन्हें क्या कहा गया था। रविवार को एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन घटी इस घटना के लिए जायसवाल के व्यवहार की काफी आलोचना हुई है। जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर क्रिकबज द्वारा इस घटना के संदर्भ में पोस्ट किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको नहीं पता कि मुझे क्या कहा गया था तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं।अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत पीछे नहीं हटेगा और जवाब देगा।’’
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वीडियो में कहा कि जायसवाल के लिए सबसे अच्छा यही होता कि वह बस वहां से चले जाते। मैच के पहले दिन शुरुआती सत्र के दौरान फर्नांडो ने जायसवाल को 45 रन पर आउट कर दिया था जिसके तुरंत बाद यह झड़प हुई। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जब पवेलियन की ओर लौट रहा था तो फर्नांडो ने उन्हें इशारा करते हुए कुछ कहा, जिससे जायसवाल भड़क उठे और मुड़कर उस तेज गेंदबाज से भिड़ गए।दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से छू गया। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया।
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ हुई तीखी बहस को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को उनकी प्रतिक्रिया पर फैसला सुनाने से पहले यह जानना चाहिए कि उन्हें क्या कहा गया था। रविवार को एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन घटी इस घटना के लिए जायसवाल के व्यवहार की काफी आलोचना हुई है। जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर क्रिकबज द्वारा इस घटना के संदर्भ में पोस्ट किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको नहीं पता कि मुझे क्या कहा गया था तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं।
अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत पीछे नहीं हटेगा और जवाब देगा।’’
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वीडियो में कहा कि जायसवाल के लिए सबसे अच्छा यही होता कि वह बस वहां से चले जाते। मैच के पहले दिन शुरुआती सत्र के दौरान फर्नांडो ने जायसवाल को 45 रन पर आउट कर दिया था जिसके तुरंत बाद यह झड़प हुई। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जब पवेलियन की ओर लौट रहा था तो फर्नांडो ने उन्हें इशारा करते हुए कुछ कहा, जिससे जायसवाल भड़क उठे और मुड़कर उस तेज गेंदबाज से भिड़ गए।
दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से छू गया। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

