गोंडा में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पृथ्वीनाथ मंदिर में 50 हजार ने किया जलाभिषेक

गोंडा में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पृथ्वीनाथ मंदिर में 50 हजार ने किया जलाभिषेक

गोंडा में आज सावन के अंतिम सोमवार को जिले के प्रमुख और ऐतिहासिक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। खरगूपुर स्थित एशिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। यहां रात 12 बजे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक शुरू हो गया था। अब तक सुबह 10 बजे तक लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पृथ्वीनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में अभी भी लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में गोंडा के अलावा देवीपाटन मंडल के चारों जिलों (बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर) और बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या से भी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां सुबह 3 बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया था और अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरु नानक चौराहे से बड़गांव तक रूट डायवर्जन भी किया गया है। नगवा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भी सुबह 4 बजे से भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा करोहानाथ मंदिर में भी रात 1 बजे से लगातार जलाभिषेक जारी रहा। यहां अब तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। काफी संख्या में कावड़ में जल ले करके श्रद्धालु अयोध्या से पहुंचते हैं और यहां पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। इन मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक के इंतजाम किए गए हैं यहां पर भी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम है लगातार अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। काफी संख्या में कावड़ में जल ले करके श्रद्धालु अयोध्या से पहुंचते हैं और यहां पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। इन मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक के इंतजाम किए गए हैं यहां पर भी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *