Asim Riaz Lashes On Paras Chhabra: ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज ने अब लंबे समय के बाद अपने राइवल पारस छाबड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है। एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के आरोपों का जवाब देते हुए आसिम ने अपनी पुरानी दुश्मनी को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। दरअसल बिग बॉस में पारस और आसिम के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला था, अब हिमांशी के बहाने आसिम ने पारस से फिर से पंगा ले लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
पारस छाबड़ा पर आसिम ने साधा निशाना
दरअसल सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में हिमांशी के आरोपों का जवाब देते हुए आसिम ने पारस को खूब खरी-खोटी सुनाई है। आसिम ने अपनी पोस्ट में लिखा- जो आदमी माइक के पीछे बैठा हुआ है। सुअर की तरह अपना पेट लटकाए। दूसरों के प्रोफेशन पर मैं बात नहीं कर रहा हूं लेकिन एक सलाह है कि थोड़ा सा टाइम निकालकर जिम भी चले जाओ, दूसरी की पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी हो रहा है, उसे जानने के अलावा। आसिम ने अपने पोस्ट में पारस पर भी खूब हमला बोला है। हालांकि अभी तक उनके इस पोस्ट पर पारस का कोई जवाब नहीं आया है।
आसिम और पारस के बीच की राइवलरी
बता दें, आसिम और पारस के बीच बिग बॉस 13 के दौरान से ही बड़ी दुश्मनी चली आ रही है। पारस अपने पॉडकास्ट में ही समय-समय पर बोल चुके हैं कि वो आसिम के साथ बिल्कुल भी टच में नहीं हैं। पारस कई बार आसिम के नाम पर तंज भी कस चुके हैं, वहीं आसिम ने कभी भी शो से बाहर निकलने के बाद पारस को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया था। अब तक आसिम ने कभी भी बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा था लेकिन अब एक्स गर्लफ्रेंड के आरोपों के जवाब देने के बहाने आसिम ने पारस पर भी हमला बोल दिया है।
बिग बॉस 13 बना था सबसे लोकप्रिय सीजन
बता दें, सलमान खान के शो का सबसे लोकप्रिय सीजन अगर कोई माना जाता है तो वो आसिम और पारस वाला सीजन बिग बॉस 13 ही माना जाता है। इस सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। इस सीजन में देवोलीना भट्टाचार्जी, हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, हिंदुस्तानी भाऊ जैसे बड़े नाम पहुंचे थे।

