नारनौल में वकील के घर पर घुसकर हमला:सरपंच पर लगाया आरोप, सरपंच ने कहा वकील झूठा, राजनीतिक रंजिश रखता

नारनौल में वकील के घर पर घुसकर हमला:सरपंच पर लगाया आरोप, सरपंच ने कहा वकील झूठा, राजनीतिक रंजिश रखता

हरियाणा के नारनौल में जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल में प्रैक्टिस कर रहे एक वकील ने दो युवाओं पर घर में घुसकर उसके भाई तथा उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस बारे में वकील ने पुलिस में शिकायत भी दी है। हालांकि पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। गांव मंढाणा के रहने वाले वकील हरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दो युवाओं ने उनके घर पहुंचकर ग्राम पंचायत मंढाणा के वर्तमान सरपंच के खिलाफ दर्ज मामलों में राजीनामा करने और केस वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रविवार शाम की घटना शिकायत के अनुसार, 23 अगस्त की शाम करीब 6:15 बजे राहुल उर्फ लग्गा निवासी सेका तथा राजस्थान के चावंडी निवासी अंकुर उसके घर पहुंचे। वकील हरपाल सिंह का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने उनसे, उनके भाई तथा डॉ. संतलाल निवासी मंढाणा से कहा कि ग्राम पंचायत मंढाणा के वर्तमान सरपंच मुकेश कुमार उर्फ लीलाराम के खिलाफ न्यायालय में चल रहे सभी मामलों को वापस लेकर राजीनामा कर लिया जाए। अंजाम बुरा होने की चेतावनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों व्यक्तियों ने कहा कि उन्हें सरपंच की ओर से दबाव बनाने और धमकी देने के लिए रुपये देने का वादा किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मामले वापस नहीं लिए गए तो अंजाम बुरा होगा। अधिवक्ता हरपाल सिंह ने शिकायत में अपने तथा अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वकील बोलता झूठ: सरपंच वहीं इस बारे में सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि वह दो बार से लगातार सरपंच बनता आ रहा है। वकील हरपाल उनसे राजनीतिक रंजिश रखता है। इसलिए बार-बार उस पर मारपीट व अन्य कई तरह का आरोप लगाता है। एक बार कोर्ट में हुई घटना का आरोप भी उस पर लगा दिया। वकील बार-बार झूठ बोलता है। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं पर भेजने का आरोप उसने लगाया है, वे युवा नशा करते हैं। दिन के समय वे तीन युवक मेरे पास भी आए थे तथा धमकी दे रहे थे। पैसे मांग रहे थे। इस पर उसने उनको धमका दिया। शाम को इनमें से दो युवाओं ने वकील के साथ यह वाक्या कर दिया। इसमें उनका कोई लेना देना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *