मुरादाबाद में सोमवार सुबह हुई सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा मुंडापांडे थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। महिला अपने पति के साथ बाइक से जलाभिषेक करने के लिए मंदिर जा रही थी। अचानक वह बाइक से नीचे गिरी और उसे बराबर से गुजर रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के नबाबपुरा गांव निवासी अंकित अपनी पत्नी गीता को और साथ में अपनी बहन को लेकर रामपुर के पंजाब नगर में स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। सुबह करीब 8:00 बजे हाईवे पर कोसी पुल के पास बाइक में बीच में बैठी गीता( 22 साल) अचानक फिसल कर बाइक से नीचे गिर गई।
इससे पहले कि वह संभल पाती उसे पीछे से आ रहे किसी अज्ञात बहन ने कुचल दिया,जिसकी मौके पर मौत हो गई।

