Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को फाजिल्का सीमा पर स्थित बीएसएफ की मौजम बेस सीमा चौकी का दौरा किया। उन्होंने आसफवाला युद्ध स्मारक भी जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और युवा पीढ़ी से शहीदों के सपनों को पूरा करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सीमा चौकी के दौरे के दौरान कटारिया ने जवानों से बातचीत की और उन्हें फलों की टोकरी तथा मिठाइयां भेंट कीं।

उन्होंने इस दौरान एक पौधा भी लगाया। कटारिया ने प्रभावी तरीके से सीमा की सुरक्षा करने के लिए बीएसएफ की सराहना की और कहा कि जवानों को कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बीएसएफ के अबोहर सेक्टर के डीआईजी सुकुमार सारंगी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

कटारिया ने हिंदी में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज फाजिल्का सीमा पर बीएसएफ की मौजम बेस सीमा चौकी का दौरा किया और हमारे बहादुर जवानों से बातचीत की। मैं उनके साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को नमन करता हूं…।”
फाजिल्का स्थित आसफवाला युद्ध स्मारक पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे देश का गौरव और अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा, “उनके बलिदान की वजह से ही आज नागरिक उस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, जो हमें मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *