नोएडा में बनेगा 600 मेट्रिक टन का सीबीजी प्लांट:रोजाना निकलने वाले कूड़े का होगा निवारण, कंपनी के साथ होगा एमओयू, कार्बन क्रेडिट मिलेगा

नोएडा में बनेगा 600 मेट्रिक टन का सीबीजी प्लांट:रोजाना निकलने वाले कूड़े का होगा निवारण, कंपनी के साथ होगा एमओयू, कार्बन क्रेडिट मिलेगा

नोएडा के सेक्टर-145 में 600 मेट्रिक टन का सीबीजी प्लांट लगाया जाएगा। इससे रोजाना नोएडा में निकलने वाले कचरे का निवारण किया जाएगा। जीएम एसपी सिंह ने बताया कि इससे जैविक खाद और गैस बनाई जाएगी। साथ ही 30 फीसद तक कार्बन क्रेडिट भी मिलेगा। इसको लेकर प्राधिकरण मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही शर्तो का पालन करने वाले कंपनी के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे।

इसके लिए प्राधिकरण कंपनी को 12 एकड़ जमीन देगी। प्लांट लागने और कूड़े का निवारण करने का काम कंपनी करेगी। कूड़ा प्राइमरी सेंटर से सेक्टर-145 तक पहुंचाने का काम प्राधिकरण करेगी। इसके लिए डोर टू डोर कंपनी का प्रयोग किया जाएगा। जिनकी करीब 250 गाड़ियां नोएडा में चल रही है। प्राधिकरण प्लांट लगाने और संचालन के लिए एक भी रुपए खर्च नहीं करेगी।
सीबीजी प्लांट से रोजाना करीब 16 हजार किलो कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) के साथ 100 टन जैविक खाद भी तैयार होगी। कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) का एडवांस रूप है, जिसका गैस संचालित वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिसका प्रयोग किया जा सकेगा। ये होगा फायदा
नोएडा से कितना निकलता है कचरा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *