राज्य सरकार का ध्यान प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और नए उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर है, वहीं इंदौर रीजन में एमपीआईडीसी के कई प्रोजेक्ट्स प्रशासनिक प्रक्रियाओं में ही अटके हैं। एमपीआईडीसी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भूमि अधिग्रहण से लेकर आधिपत्य (कब्जे) तक कई तरह की बाधाएं आ रही हैं। इंदौर जिले में ऐसे 6 मामले लंबित हैं, जिन पर प्रशासनिक कार्रवाई होनी है। इनमें कहीं अतिक्रमण है, कहीं सीमांकन व राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना बाकी है, तो कहीं मामला अदालत में लंबित है। इंदौर जिले में अटकी प्रमुख परियोजनाएं पीथमपुर व धार जिले के मामले संभाग के अन्य जिलों की स्थिति

