खंडवा| ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को पत्र भेजकर हज-2027 के लिए मप्र की सभी वेटिंग लिस्ट को कन्फर्म करने की मांग की है। सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान ने कहा कि कुछ राज्यों में तय कोटे के मुकाबले आवेदन कम आए हैं। राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज ने कहा कि इससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे आवेदकों को राहत मिलेगी।

