दादाजी महिला मंडल ने मनाई हरियाली तीज

दादाजी महिला मंडल ने मनाई हरियाली तीज

खंडवा | दादाजी महिला मंडल ने हरियाली तीज महोत्सव उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आयोजक पूनम पाटील ने बताया कि सास-बहू सामाजिक विषय पर नाटक, पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी पर आधारित नाटक, नृत्य प्रस्तुतियां और खेल प्रतियोगिता शामिल रहीं। खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंजू कटारे और द्वितीय स्थान संध्या दामले ने प्राप्त किया, जबकि “मिस तीज’ का खिताब उषा चौधरी को मिला। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने “एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने की शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं मैना बामने, राधा बामने और उमा बकोरिया का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूनम पाटिल, लता धानुक, अर्चना वर्मा, लता वर्मा, राजश्री, अनीता खरे, चंदा भावर, हेमा नीलकंठ और सुनीता बरकने ने उपस्थित महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *