खंडवा। सीनियर सिटीजन डे पर प्रणाम सिटी में ककस के तत्वाधान में चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। ककस के संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु ने वरिष्ठ नागरिकों की आयु-श्रेणियां बताईं। कार्यक्रम में प्रेम नारायण मिश्र ने बुजुर्गों को अनुभव की धरोहर बताया। सुभाष तिवारी ने एकाकीपन से बचने के लिए मित्रों के साथ समय बिताने और व्यायाम करने की सलाह दी। अवधराज सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में उनके लिए अनुकूल वातावरण बनना चाहिए। तारकेश्वर चौरे ने कहा कि उम्र जब बढ़ती है तो तजुर्बा देती जाती है। सिनीयर सिटीजन की सेवा कर अपने कल को सुधार लेना चाहिए। एस खण्डेल ने कहा धन्य मेरे ये सीनियर सिटीजन जो मुझे साथ देकर बेफिक्र कर देते हैं। दीपक चाकरे ने कहा हमें सीनियर सिटीजन में हमारा कल का बुढ़ापा दिखता है। आलोक श्रीवास्तव ने आभार माना।

