भैरव तालाब में अस्थायी विसर्जन कुंड बन रहा, महापौर ने किया निरीक्षण

भैरव तालाब में अस्थायी विसर्जन कुंड बन रहा, महापौर ने किया निरीक्षण

खंडवा में गणेशजी और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निगम भैरव तालाब परिसर में अस्थायी कुंड को विकसित कर रहा है। रविवार को महापौर अमृता यादव ने स्थल पर पहुंचकर कुंड का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं। महापौर ने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थायी कुंड बन जाने के बाद शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन इसी कुंड में कराया जाएगा, जिससे प्राचीन पद्म कुंड सहित प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *