विश्वकर्मा समाज की एकजुटता पर जोर

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता पर जोर

नवीनगर में रविवार को रामजीत शर्मा के आरा मिल परिसर में प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्मदेव शर्मा ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता मेघनाथ शर्मा ने किया। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा और संगठन की मजबूती से ही संभव है। समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। समाज के लोगों को पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपसी मतभेदों को दूर कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लेने की अपील की गई।बैठक में संगठन की मजबूती के साथ युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों पर उठाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना और संगठनात्मक एकता ही समाज को आगे ले जा सकती है।बैठक में प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, जिला उपसचिव दीपक शर्मा, जिला संयोजक रंजीत शर्मा, राहपर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, गणेश शर्मा, मंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। नवीनगर में रविवार को रामजीत शर्मा के आरा मिल परिसर में प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्मदेव शर्मा ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता मेघनाथ शर्मा ने किया। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा और संगठन की मजबूती से ही संभव है। समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। समाज के लोगों को पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आपसी मतभेदों को दूर कर समाजहित में सामूहिक निर्णय लेने की अपील की गई।बैठक में संगठन की मजबूती के साथ युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों पर उठाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना और संगठनात्मक एकता ही समाज को आगे ले जा सकती है।बैठक में प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, जिला उपसचिव दीपक शर्मा, जिला संयोजक रंजीत शर्मा, राहपर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, गणेश शर्मा, मंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *