25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह:शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शास्त्रीय कार्यक्रम होंगे, विश्वविद्यालय में चल रहीं तैयारियां

25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह:शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शास्त्रीय कार्यक्रम होंगे, विश्वविद्यालय में चल रहीं तैयारियां

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शास्त्रीय गतिविधियां होंगी। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि 25 अगस्त को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार होंगे। एलएनएमयू के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार बच्चन विशिष्ट अतिथि और संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. शशिनाथ झा सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय करेंगे। इस दौरान स्नातकोत्तर प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा एवं कुलसचिव डॉ. दिनेश झा की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

26 को होगी शास्त्र चर्चा
समारोह के दूसरे दिन 26 अगस्त को शास्त्र चर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक-शोधछात्र विभिन्न विषयों पर शास्त्रीय चर्चा करेंगे। 27 अगस्त को शैक्षिक स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसमें दरभंगा शहर के सरकारी-निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय स्तर पर पूर्व निर्धारित 10 श्लोकों का वाचन और ‘संस्कृतभाषायाः महत्त्वम्’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। उच्च स्तर की प्रतियोगिता में उपशास्त्री, शास्त्री, शिक्षाशास्त्री और आचार्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं ‘संस्कृतक्षेत्रे उद्यमितायाः अवसराः’ विषय पर भाग लेंगे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
28 को निकलेगी संस्कृत शोभायात्रा
श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को संस्कृत दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर से संस्कृत शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से परिसर में उपाकर्म कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 अगस्त को ‘संस्कृतं विज्ञानं च’ विषय पर संगोष्ठी होगी। इसके मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी नयन कुमार सिंह होंगे, जबकि एलएनएमयू के रसायनशास्त्र पीजी विभाग के डॉ. सोनूराम शंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
30 को सांस्कृतिक कार्यक्रम
30 अगस्त को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें संस्कृत नाटक, गीत, वाद्य और अभिनय की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भागलपुर प्रशान्त कुमार झा होंगे। दरभंगा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ. कृष्णकान्त झा और डॉ. विपिन कुमार झा सारस्वत अतिथि रहेंगे। 31 अगस्त को समारोह का समापन होगा। समापन कार्यक्रम में संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामचन्द्र झा सारस्वत अतिथि, संस्कृत भारती बिहार-झारखंड के क्षेत्र मंत्री प्रो. श्री प्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि और वित्त परामर्शी इन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संबद्ध महाविद्यालयों में भी होंगे आयोजन
विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह से जुड़े कार्यक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय संरक्षक हैं। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक को समिति का अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार को संयोजक और कुलसचिव डॉ. दिनेश झा को निवेदक बनाया गया है। आयोजन समिति में डॉ. एल. सविता आर्या, डॉ. श्याम सुन्दर ठाकुर, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. वरुण कुमार झा और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को शामिल किया गया है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शास्त्रीय गतिविधियां होंगी। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि 25 अगस्त को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार होंगे। एलएनएमयू के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार बच्चन विशिष्ट अतिथि और संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. शशिनाथ झा सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय करेंगे। इस दौरान स्नातकोत्तर प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा एवं कुलसचिव डॉ. दिनेश झा की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

26 को होगी शास्त्र चर्चा
समारोह के दूसरे दिन 26 अगस्त को शास्त्र चर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक-शोधछात्र विभिन्न विषयों पर शास्त्रीय चर्चा करेंगे। 27 अगस्त को शैक्षिक स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसमें दरभंगा शहर के सरकारी-निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय स्तर पर पूर्व निर्धारित 10 श्लोकों का वाचन और ‘संस्कृतभाषायाः महत्त्वम्’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। उच्च स्तर की प्रतियोगिता में उपशास्त्री, शास्त्री, शिक्षाशास्त्री और आचार्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं ‘संस्कृतक्षेत्रे उद्यमितायाः अवसराः’ विषय पर भाग लेंगे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
28 को निकलेगी संस्कृत शोभायात्रा
श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को संस्कृत दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर से संस्कृत शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से परिसर में उपाकर्म कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 अगस्त को ‘संस्कृतं विज्ञानं च’ विषय पर संगोष्ठी होगी। इसके मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी नयन कुमार सिंह होंगे, जबकि एलएनएमयू के रसायनशास्त्र पीजी विभाग के डॉ. सोनूराम शंकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
30 को सांस्कृतिक कार्यक्रम
30 अगस्त को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें संस्कृत नाटक, गीत, वाद्य और अभिनय की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भागलपुर प्रशान्त कुमार झा होंगे। दरभंगा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ. कृष्णकान्त झा और डॉ. विपिन कुमार झा सारस्वत अतिथि रहेंगे। 31 अगस्त को समारोह का समापन होगा। समापन कार्यक्रम में संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामचन्द्र झा सारस्वत अतिथि, संस्कृत भारती बिहार-झारखंड के क्षेत्र मंत्री प्रो. श्री प्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि और वित्त परामर्शी इन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संबद्ध महाविद्यालयों में भी होंगे आयोजन
विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह से जुड़े कार्यक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय संरक्षक हैं। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक को समिति का अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार को संयोजक और कुलसचिव डॉ. दिनेश झा को निवेदक बनाया गया है। आयोजन समिति में डॉ. एल. सविता आर्या, डॉ. श्याम सुन्दर ठाकुर, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. वरुण कुमार झा और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को शामिल किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *