शिवपुरी में 2 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप:ग्रामीणों ने किया हंगामा, सेल्समैन दुकान बंद कर भागा; तहसीलदार ने शुरू कराया वितरण

शिवपुरी में 2 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप:ग्रामीणों ने किया हंगामा, सेल्समैन दुकान बंद कर भागा; तहसीलदार ने शुरू कराया वितरण

शिवपुरी के कोलारस तहसील के रिजौदा गांव में रविवार को राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों ने दुकान पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सेल्समैन पर दो माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान सेल्समैन दुकान बंद कर वहां से चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन ने कई लोगों से दो माह का राशन देने के लिए मशीन पर अंगूठा लगवाया। इसके बाद भी राशन नहीं दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक माह का राशन मिला है। सेल्समैन पर हर हितग्राही से 10 से 20 रुपए ज्यादा लेने का आरोप भी लगाया गया है। मशीन खराब मिली, दूसरी मशीन से बांटा राशन सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रदीप भार्गव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन और प्रबंधक से जानकारी ली। जांच के दौरान राशन बांटने वाली मशीन खराब मिली। इसके बाद दूसरी मशीन की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों को राशन बांटना शुरू किया गया। स्टॉक मिलाया जाएगा तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि मौके पर राशन वितरण शुरू करा दिया गया है। दुकान में रखे राशन का स्टॉक भी मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टॉक कम-ज्यादा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हितग्राहियों से ज्यादा रुपए लेने के आरोप की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *