भंवरी देवी की बेटी की अस्पताल से डिस्चार्ज,धरना स्थल पहुंची:बोलीं- न्याय की लड़ाई में साथ देने वालों का धन्यवाद; हमलावर से भिड़ने के दौरान हुई थीं घायल

भंवरी देवी की बेटी की अस्पताल से डिस्चार्ज,धरना स्थल पहुंची:बोलीं- न्याय की लड़ाई में साथ देने वालों का धन्यवाद; हमलावर से भिड़ने के दौरान हुई थीं घायल

भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड में हमलावर का मुकाबला करते हुए घायल हुई मृतका की बड़ी बेटी रामज्योति अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे लोहावट में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई और अन्य लोगों का आभार जताया। रामज्योति ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों के सामने दोनों हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मां पर हमला होते देख दोनों बहनें हमलावर से भिड़ीं घटना 27 जुलाई की रात की बताई जा रही है। जब हमलावर भंवरी देवी पर हमला कर रहा था, तभी उनकी बड़ी बेटी रामज्योति और छोटी बेटी सोनू ने घटना देख ली। दोनों बहनें हमलावर से भिड़ गईं। हमलावर ने दोनों बहनों पर भी चाकू से वार कर दिए। हमले में रामज्योति और सोनू घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद 28 जुलाई को रामज्योति को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया था। वह कई दिनों तक जोधपुर के अस्पताल में भर्ती रहीं। पूर्व विधायक बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा कि पुलिस अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि सहयोगियों के साथ जयपुर कूच करने की रणनीति बनाई जा रही है। इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना अभी भी जारी है। ये रहे मौजूद आज धरने पर पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई के साथ महंत भगवान दास जाम्बा, महिपाल भादू, ओमप्रकाश राव, अनोप विश्नोई, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल, मूलाराम मेघवाल, प्रकाश प्रजापत, पाबूराम सियाक, भागीरथ राम, रामज्योति ढाका और गंगाबिशन ढाका सहित कई लोग मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *