बड़वानी में घर के बाड़े से चुराया बकरा मिला:दो नाबालिग लड़के बाजार में बेचने घूम रहे थे, पुलिस ने नोटिस पर छोड़ा

बड़वानी में घर के बाड़े से चुराया बकरा मिला:दो नाबालिग लड़के बाजार में बेचने घूम रहे थे, पुलिस ने नोटिस पर छोड़ा

बड़वानी जिले के ग्राम आवली में बाड़े से बकरा चुराने वाले दो नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद चोरी का बकरा और बाइक जब्त कर ली है। वहीं दोनों आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। ग्राम आवली निवासी पशुपालक जुगसिंह ने 20 अगस्त की देर रात अपने बकरे को घर के अंदर बने बाड़े में बांधा था। रात में जब वे उठे तो बाड़े का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने खिड़की से कूदकर अंदर देखा तो बकरा गायब था। पास के खेत में सिंचाई कर रहे शख्स से पता चला कि दो लोग बाइक पर बकरों के साथ निकले हैं। ग्रामीणों ने बनाई टीम, पेट्रोल पंप के पास घेरे गए आरोपी चोरों के मवेशी बाजार या हाट में बकरा बेचने की आशंका पर ग्रामीणों ने अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास के बाजारों में तलाश शुरू की। इसी दौरान एक टीम को बूदी पेट्रोल पंप के पास दो नाबालिग लड़के बकरा ले जाते दिखे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जुर्म कबूल, बकरा असली मालिक को सौंपा शुरुआती टालमटोल के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक से बकरा चुराने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरी का बकरा और बाइक जब्त कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर बकरा उसके असली मालिक को सौंप दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *