मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी:परिवार दिल्ली में था, घर पहुंची बहन ने बिखरा सामान देखा; ASP ने किया निरीक्षण

मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी:परिवार दिल्ली में था, घर पहुंची बहन ने बिखरा सामान देखा; ASP ने किया निरीक्षण

पीलीभीत में रविवार को बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक का परिवार काम के सिलसिले में दिल्ली में था। रविवार को घर की देखरेख के लिए पहुंची बहन ने मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला न्यौरिया हुसैनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल रहीम का है। कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे मिले मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी मो. सजर का परिवार रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहता है। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में प्रवेश किया। घर के कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर हजारों रुपये का सामान ले गए हैं। चोरी गए सामान में सजर की पत्नी फरहीन जहां के करीब 3 ग्राम वजन के सोने के टॉप्स भी शामिल हैं। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार की ओर से मो. कमर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ चोरी गए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। ASP ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य रविवार शाम करीब 5 बजे एएसपी नताशा गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मकान का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की। पुलिस टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस ASP नताशा गोयल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *