राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर में हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के लिए 2 अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 414 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन मिडल स्कूल सिमरिया और मिडल स्कूल फजिलपुर केंद्रों पर किया गया। दोनों केंद्रों पर मध्य-माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। मिडल स्कूल सिमरिया केंद्र पर 232 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें मध्य स्तर के 162 और माध्यमिक स्तर के 70 छात्र-छात्राएं शामिल थे। जबकि मिडल स्कूल फजिलपुर केंद्र पर कुल 182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें मध्य स्तर के 139 और माध्यमिक स्तर के 43 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को दिनकर जयंती के अवसर पर 23-24 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को उभारना उद्धेश्य फजिलपुर केंद्र पर केंद्राधीक्षक कैलाश सिंह और परीक्षा नियंत्रक विनोद बिहारी के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई। इस केंद्र पर वीक्षक संजीव फिरोज और कृष्ण मुरारी आदि थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा, शिक्षक सरोज कुमार और गौरव कुमार ने परीक्षा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रकवि दिनकर की याद में हर साल आयोजित होने वाली इस सृजनात्मक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों में छिपी रचनात्मक क्षमता को उभारना और उन्हें साहित्य और कला से जोड़ना है। केंद्राधीक्षकों-वीक्षकों का विशेष योगदान रहा प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण-सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में दोनों केंद्रों के केंद्राधीक्षकों-वीक्षकों का विशेष योगदान रहा। सिमरिया केंद्र पर केंद्राधीक्षक विश्वंभर सिंह की देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन हुआ। इस केंद्र पर संचालन व्यवस्था में राजेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, प्रो. रामाज्ञा शशिधर, प्रवीण प्रियदर्शी, अमर कुमार, रामानुज राय, गोपाल कुमार, एके मनीष एवं अमरदीप कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर में हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रकवि दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के लिए 2 अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 414 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन मिडल स्कूल सिमरिया और मिडल स्कूल फजिलपुर केंद्रों पर किया गया। दोनों केंद्रों पर मध्य-माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। मिडल स्कूल सिमरिया केंद्र पर 232 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें मध्य स्तर के 162 और माध्यमिक स्तर के 70 छात्र-छात्राएं शामिल थे। जबकि मिडल स्कूल फजिलपुर केंद्र पर कुल 182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें मध्य स्तर के 139 और माध्यमिक स्तर के 43 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को दिनकर जयंती के अवसर पर 23-24 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को उभारना उद्धेश्य फजिलपुर केंद्र पर केंद्राधीक्षक कैलाश सिंह और परीक्षा नियंत्रक विनोद बिहारी के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई। इस केंद्र पर वीक्षक संजीव फिरोज और कृष्ण मुरारी आदि थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा, शिक्षक सरोज कुमार और गौरव कुमार ने परीक्षा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रकवि दिनकर की याद में हर साल आयोजित होने वाली इस सृजनात्मक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों में छिपी रचनात्मक क्षमता को उभारना और उन्हें साहित्य और कला से जोड़ना है। केंद्राधीक्षकों-वीक्षकों का विशेष योगदान रहा प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण-सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में दोनों केंद्रों के केंद्राधीक्षकों-वीक्षकों का विशेष योगदान रहा। सिमरिया केंद्र पर केंद्राधीक्षक विश्वंभर सिंह की देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन हुआ। इस केंद्र पर संचालन व्यवस्था में राजेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, प्रो. रामाज्ञा शशिधर, प्रवीण प्रियदर्शी, अमर कुमार, रामानुज राय, गोपाल कुमार, एके मनीष एवं अमरदीप कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

