जमुई में चावल लदा ट्रक लूटकांड का खुलासा:ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक, 300 CCTV खंगालकर पुलिस लुटेरों तक पहुंची, 3 गिरफ्तार

जमुई में चावल लदा ट्रक लूटकांड का खुलासा:ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक, 300 CCTV खंगालकर पुलिस लुटेरों तक पहुंची, 3 गिरफ्तार

जमुई पुलिस ने गिरिडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर हुए चावल लदे ट्रक लूटकांड का खुलासा कर दिया है। 14 अगस्त की रात चालक को बंधक बनाकर लूटे गए ट्रक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के अलग-अलग गोदामों से 351 बोरा चावल बरामद किया गया है। चालक को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक झाझा एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 अगस्त की रात सरौन गांव के पास चार बदमाशों ने चावल लदे ट्रक को रोका था। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने चालक को बेहोशी की हालत में मराची के पेड़ के पास छोड़ दिया था। 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले मामले में चावल के मालिक वैशाली जिले के हाजीपुर छोटी मरई धनौती निवासी रतन लाल कुमार ने 16 अगस्त को चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर प्रभारी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से लेकर चालक को छोड़े जाने वाले स्थान तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लूटे गए चावल तक पहुंची। मुजफ्फरपुर के तीन गोदामों से मिला चावल जांच में पता चला कि लूटा गया चावल मुजफ्फरपुर पहुंचाया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने पारू, जैतपुर और करजा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पारू थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में राजू चौधरी के गोदाम से 215 बोरा, जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा में दीनानाथ कुमार के गोदाम से 91 बोरा और करजा थाना क्षेत्र के नवादा में अनिल कुमार के गोदाम से 45 बोरा चावल बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 351 बोरा चावल बरामद किया। चार बदमाशों में तीन गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनिल साह भी शामिल है। चौथे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही ट्रक चालक की भूमिका समेत लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लूटे गए चावल के कुछ बोरे अभी बरामद नहीं हुए हैं। शेष चावल की बरामदगी और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमुई पुलिस ने गिरिडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर हुए चावल लदे ट्रक लूटकांड का खुलासा कर दिया है। 14 अगस्त की रात चालक को बंधक बनाकर लूटे गए ट्रक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के अलग-अलग गोदामों से 351 बोरा चावल बरामद किया गया है। चालक को बंधक बनाकर लूटा था ट्रक झाझा एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 अगस्त की रात सरौन गांव के पास चार बदमाशों ने चावल लदे ट्रक को रोका था। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने चालक को बेहोशी की हालत में मराची के पेड़ के पास छोड़ दिया था। 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले मामले में चावल के मालिक वैशाली जिले के हाजीपुर छोटी मरई धनौती निवासी रतन लाल कुमार ने 16 अगस्त को चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर प्रभारी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से लेकर चालक को छोड़े जाने वाले स्थान तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लूटे गए चावल तक पहुंची। मुजफ्फरपुर के तीन गोदामों से मिला चावल जांच में पता चला कि लूटा गया चावल मुजफ्फरपुर पहुंचाया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने पारू, जैतपुर और करजा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पारू थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में राजू चौधरी के गोदाम से 215 बोरा, जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा में दीनानाथ कुमार के गोदाम से 91 बोरा और करजा थाना क्षेत्र के नवादा में अनिल कुमार के गोदाम से 45 बोरा चावल बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 351 बोरा चावल बरामद किया। चार बदमाशों में तीन गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनिल साह भी शामिल है। चौथे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही ट्रक चालक की भूमिका समेत लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लूटे गए चावल के कुछ बोरे अभी बरामद नहीं हुए हैं। शेष चावल की बरामदगी और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *