Shubman Gill ने कोलंबो टेस्‍ट में पार किया बड़ा माइलस्टोन, सचिन-सहवाग के स्पेशल क्लब में धमाकेदार एंट्री

Shubman Gill ने कोलंबो टेस्‍ट में पार किया बड़ा माइलस्टोन, सचिन-सहवाग के स्पेशल क्लब में धमाकेदार एंट्री

Shubman Gill 3000 Test runs: शुभमन गिल ने रविवार को अपने बढ़ते टेस्ट करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन जोड़ा है। वे टेस्‍ट फॉर्मेट में 3000 रन के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के कप्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यह माइलस्टोन पार किया है। गिल को मैच में बल्‍लेबाजी से पहले सिर्फ सात रन की दरकार थी। उन्होंने 23वें ओवर में यह मुकाम हासिल किया। जब उन्‍होंने केशर नुवांथा की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इसके बाद वह जिस तरह से बल्‍लेबाजी कर रहे थे, तो उनसे बड़ी पारी की उम्‍मीद थी, लेकिन वह वह अपना अर्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गए।

सचिन तेंदुलकर लिस्‍ट में टॉप पर

शुभमन गिल अब सचिन तेंदुलकर की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 23 साल और 228 दिन में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 26 साल और 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि दिलीप वेंगसरकर ने 26 साल और 263 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। ​​गिल गॉल में पहले टेस्ट में इस मुकाम से सात रन पीछे रह गए थे, लेकिन कोलंबो में इसे पूरा करने में उन्‍होंने बहुत ही कम समय लिया। यह उपलब्धि एक सतर्क शुरुआत के बाद मिली। गिल ने प्रभात जयसूर्या की 13वीं गेंद पर एक चौका लगाकर अपना खाता खोला और फिर अपनी अगली बाउंड्री के साथ 3,000 रन पूरे किए।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी उम्र
1 सचिन तेंदुलकर 23 साल 228 दिन
2 वीरेंद्र सहवाग 26 साल 157 दिन
3 दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन
4 शुभमन गिल 26 साल 349 दिन
5 कपिल देव 26 साल 356 दिन

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 60 ओवर के बाद 215 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 45 रन, केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 18 रन और कप्‍तान शुभमन गिल 108 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए हैं। जबकि ऋषभ पंत महज तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। फिलहाल तीसरा सेशन जारी है और देवदत्‍त पडिक्‍कल 79 रन और रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *