Karn Sharma retirement: भारत के लिए 2014 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह 25 अगस्त को यूपीटी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ अपना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेलेगे।
Karn Sharma announces retirement: भारत के लिए 2014 में सभी फॉर्मेट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने मेरठ के हरफनमौला क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने रविवार को अचानक अपने संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने भारत के लि अपना एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में और एक टी20 इंटरनेशनल बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उसी साल कर्ण ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दो वनडे इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले। उनका घरेलू क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा। जहां उन्होंने 6000 से ज्यादा रन और करीब 600 विकेट अपने नाम किए।
क्रिकेट फैंस को दिया ये संदेश
कर्ण शर्मा ने यूपीटी20 लीग मैच खेलने के बाद अपना फैसला सार्वजनिक करते हुए बताया कि वह 25 अगस्त को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेंगे। बता दें कि कर्ण अब 38 साल के हो चुके हैं।
‘मैं बस अब रिटायर होना चाहता हूं’
कर्ण ने कहा कि मैं बस अब रिटायर होना चाहता हूं। मैं मंगलवार को अपना आखिरी मैच खेलूंगा और सभी फॉर्मेट से रिटायर हो जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मैं कोचिंग और क्रिकेट के खेल से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बस उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया। मेरा परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए मैं सच में उनका शुक्रगुजार हूं।
लगातार तीन आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश के साथ अपने एज-ग्रुप क्रिकेट की शुरुआत करने के बाद उन्होंने घरेलू मुक़ाबले में रेलवे, आंध्र और विदर्भ को रिप्रेज़ेंट किया। कर्ण लगातार तीन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टाइटल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। सनराइजर्स हैदराबाद (2016), मुंबई इंडियंस (2017) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018)। उनका चौथा आईपीएल टाइटल 2021 में सीएसके के साथ आया।
सभी फॉर्मेट में खेले इंटरनेशनल क्रिकेट
मेरठ के रहने वाले कर्ण ने 2014 में सभी फॉर्मैट में इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में चार विकेट, एक टी20 इंटरनेशनल में एक विकेट लिया। दो वनडे इंटरनेशनल में वह अपने विकेट का खाता नहीं खोल सके।
कर्ण का घरेलू क्रिकेट करियर
कर्ण ने घरेलू क्रिकेट करियर में 6000 से ज्यादा रन और करीब 600 विकेट अपने नाम किए। घरेलू क्रिकेट के इस अनुभवी खिलाड़ी ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट लिए और 2866 रन बनाए। वहीं, 123 लिस्ट-ए मैचों में 153 विकेट और 1827 रन बना। जबकि, 191 टी20 मैचों में उन्होंने 168 विकेट और 1601 रन बनाए।
Sports – Patrika | CMS



