जयपुर से चुराई बाइक सवाई माधोपुर में पकड़ी:नाकाबंदी पर रुकवा कर पूछताछ की; बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार था चोर

जयपुर से चुराई बाइक सवाई माधोपुर में पकड़ी:नाकाबंदी पर रुकवा कर पूछताछ की; बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार था चोर

सवाई माधोपुर के थाना रवांजना डूंगर पुलिस की गश्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवदासपुरा जयपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्म सिंह मीणा (21) पुत्र कमलेश मीणा, निवासी मीना बड़ौदा, थाना वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। नाकाबंदी में पकड़ा चोर रवाजंना डूंगर थानाधिकारी श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चंद्रा के निर्देशन और सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर जिले में प्रभावी गश्त और नाकाबंदी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण रामधन चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्यामसुंदर के नेतृत्व में रात्रिकालीन गश्त टीम कुस्तला तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। बिना नंबर की बाइक ले जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल को जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। बरामद मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MB634BE89S2H28415 बताया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना शिवदासपुरा जयपुर में 7 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज है। आरोपी और बरामद मोटरसाइकिल को आगे की कार्रवाई के लिए थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर को सौंपा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *