कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य बुलंदशहर पहुंचे:बोले- यूपी में गुंडाराज, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य बुलंदशहर पहुंचे:बोले- यूपी में गुंडाराज, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 के लिए अपनी सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस के नवनियुक्त सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य रविवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य संगठन की स्थिति पर फीडबैक लेना था। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने किया। राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य को बदलने का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाने और गांव, कस्बे तथा शहर के हर वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संजीव आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने, महंगाई कम करने और गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के बड़े वादे किए थे। हालांकि, आज किसान अपनी फसल की उचित कीमत, नौजवान रोजगार और आम परिवार महंगाई से राहत की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों का हिसाब लेगी। आर्य के अनुसार, जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता तथा संघर्ष के बल पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनाया जाएगा। यह लोग मौके पर रहे मौजूद इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, सुभाष शर्मा, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, अर्चना पंडा, नितिन भटनागर, किशन चौधरी, प्रज्ञा गौड़, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, शिवकुमार शर्मा, भजनलाल विमल, तपन गौड़, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, डॉ शखावत, लक्ष्मीनारायण शर्मा, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, विकास शर्मा, धर्मेंद्र महावर, गुरुबचन सिंह, युधिष्ठिर शर्मा, राहुल गोविल, मुनीर अकबर और नजमी चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *