मैनपुरी में युवक पर जानलेवा हमला:20 लोगों पर रॉड-हॉकी से पीटने का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

मैनपुरी में युवक पर जानलेवा हमला:20 लोगों पर रॉड-हॉकी से पीटने का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने दबंगों पर लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राधा रमण रोड निवासी गुलशन यादव ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने पिता के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान आगरा रोड स्थित एक होटल एजेंसी के सामने कृष्णा उर्फ छोटू गुप्ता अपने लगभग 20 साथियों के साथ वहां पहुंच गया। गुलशन यादव के अनुसार, सभी आरोपी लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों से लैस थे। उन्होंने जानलेवा हमला करने की नीयत से गुलशन के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गुलशन यादव ने पुलिस से कृष्णा गुप्ता और अन्य आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *