शेखपुरा में शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया:19 साल की उम्र में दी थी फांसी, 1942 आंदोलन में अंग्रेजों से लिया था लोहा

शेखपुरा में शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया:19 साल की उम्र में दी थी फांसी, 1942 आंदोलन में अंग्रेजों से लिया था लोहा

शेखपुरा के घाटकुसुम्भा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर परिसर में रविवार को शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने अमर शहीद रामफल मंडल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विपिन मंडल ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल बिहार के उन वीर सपूतों में शामिल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत ने महज 19 वर्ष की आयु में रामफल मंडल को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन में लिया था हिस्सा विपिन मंडल ने बताया कि रामफल मंडल का जन्म 6 अगस्त 1924 को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के मधुरापुर गांव में हुआ था। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीतामढ़ी गोलीकांड के विरोध में उन्होंने ब्रिटिश अधिकारियों का डटकर मुकाबला किया था। नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की अपील मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में हुए शामिल कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव पप्पू राज मंडल, अमीर राज मंडल, रघुनंदन, कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, मेघन महतो, राजीव कुमार, संजीव कुमार, कर्मवीर, रामाश्रय महतो मुखिया, रंजन कुमार, नितिश कुमार, अखिलेश कुमार, कपिल, रामानुज, हरि महतो सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। शेखपुरा के घाटकुसुम्भा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर परिसर में रविवार को शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने अमर शहीद रामफल मंडल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विपिन मंडल ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल बिहार के उन वीर सपूतों में शामिल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत ने महज 19 वर्ष की आयु में रामफल मंडल को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन में लिया था हिस्सा विपिन मंडल ने बताया कि रामफल मंडल का जन्म 6 अगस्त 1924 को सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के मधुरापुर गांव में हुआ था। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीतामढ़ी गोलीकांड के विरोध में उन्होंने ब्रिटिश अधिकारियों का डटकर मुकाबला किया था। नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की अपील मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में हुए शामिल कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव पप्पू राज मंडल, अमीर राज मंडल, रघुनंदन, कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, मेघन महतो, राजीव कुमार, संजीव कुमार, कर्मवीर, रामाश्रय महतो मुखिया, रंजन कुमार, नितिश कुमार, अखिलेश कुमार, कपिल, रामानुज, हरि महतो सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *