भभुआ प्रखंड के मनिहारी स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से चार प्रमुख पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के कारण उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई फीडर प्रभावित हुए हैं। इनमें सैदरा फीडर से सैदरा, नराव, दुघरा, नकतौल और ममहान गांव शामिल हैं। कोहारी फीडर से देनवा, बड़की अवरिया, कोहारी, खैरा, डारिडीह, दवढ़िया, नौवाझोटी और शिवपुरा प्रभावित हुए हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इन गांवों की बिजली गुल मनिहारी फीडर से मनिहारी, जिगनी, अमराहां और खानाव गांव में बिजली गुल है। डुमरैठ फीडर से डुमरैठ, नरोतापुर, अरैल, इसिया, सोनवर्षा, खड़गीपुर और चौथी गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, करमीचक व रतवार फीडर से करमीचक, रुईयां, मरिचाव, चांदो रुईयां, दरौली और जिगनी क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। भभुआ के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैनलों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि तकनीकी टीम मौके पर तैनात है और वैकल्पिक माध्यमों से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। भभुआ प्रखंड के मनिहारी स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से चार प्रमुख पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के कारण उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई फीडर प्रभावित हुए हैं। इनमें सैदरा फीडर से सैदरा, नराव, दुघरा, नकतौल और ममहान गांव शामिल हैं। कोहारी फीडर से देनवा, बड़की अवरिया, कोहारी, खैरा, डारिडीह, दवढ़िया, नौवाझोटी और शिवपुरा प्रभावित हुए हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… इन गांवों की बिजली गुल मनिहारी फीडर से मनिहारी, जिगनी, अमराहां और खानाव गांव में बिजली गुल है। डुमरैठ फीडर से डुमरैठ, नरोतापुर, अरैल, इसिया, सोनवर्षा, खड़गीपुर और चौथी गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, करमीचक व रतवार फीडर से करमीचक, रुईयां, मरिचाव, चांदो रुईयां, दरौली और जिगनी क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। भभुआ के विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैनलों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि तकनीकी टीम मौके पर तैनात है और वैकल्पिक माध्यमों से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने प्रभावित उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।

