किशनगंज में आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से किशनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस के रूट, समय, डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग, साफ-सफाई, बिजली, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी नजर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का आश्वासन दिया और अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म का पवित्र दिन है, जिसे सभी मिलकर मनाएंगे। प्रशासन ने अंत में सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील दोहराई। किशनगंज में आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से किशनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस के रूट, समय, डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग, साफ-सफाई, बिजली, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी नजर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का आश्वासन दिया और अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म का पवित्र दिन है, जिसे सभी मिलकर मनाएंगे। प्रशासन ने अंत में सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील दोहराई।

