नवविवाहिता ने मायके में खाया सल्फास:इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

नवविवाहिता ने मायके में खाया सल्फास:इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में 18 साल की नवविवाहिता ने मायके में सल्फास खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनू उर्फ रिंकू (18) के रूप में हुई है। वह हिंगोरिया फाटक की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले ही अपने मायके ग्राम गायरी गुड़ा आई थी। शुक्रवार को उसने घर में रखा सल्फास खा लिया था।
परिजनों ने पहले उसे मनासा अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में करीब रात 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *