स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ को गंदगी मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। शहर में 24 अगस्त से ‘तत्पर बिहारशरीफ’ नामक विशेष स्वच्छता सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत शहरवासियों को अपने इलाके, सड़क या घर के आसपास जमा कूड़े-कचरे की समस्या से फौरन निजात मिलेगी। अब केवल एक तस्वीर खींचकर नगर निगम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजने भर से निगम का सफाई दस्ता मौके पर पहुंचेगा और अधिकतम चार घंटे के भीतर कचरे का उठाव सुनिश्चित करेगा। पोस्ट करनी होगी तस्वीर नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अगर किसी मोहल्ले या सार्वजनिक स्थल पर कचरा डंप है या नियमित सफाई नहीं हो रही है, तो नागरिक अपने मोबाइल फोन से उसकी स्पष्ट तस्वीर खींचकर आधिकारिक ट्विटर (एक्स) या इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही नियंत्रण कक्ष सक्रिय होगा। संबंधित वार्ड के सफाई कर्मियों को निर्देशित करेगा। तय समय सीमा यानी अधिकतम चार घंटे के भीतर उस स्थान से कूड़ा हटा दिया जाएगा। इसके बाद सफाई के प्रमाण स्वरूप उसी जगह की साफ तस्वीर निगम की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी, ताकि शिकायतकर्ता को भी काम का सत्यापन मिल सके। स्थायी समिति से मिली हरी झंडी इस योजना को लेकर स्थायी समिति से हरी झंडी मिल चुकी है। आगामी नगर निगम बोर्ड की बैठक के बाद जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘तत्पर बिहारशरीफ’ सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। शुरुआत में सफाई पर जोर नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने योजना की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि ‘तत्पर बिहारशरीफ’ अभियान के पहले चरण में स्वच्छता व्यवस्था को केंद्रित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने के प्रति जनता को जागरूक करना और निगम की कार्यप्रणाली में त्वरित जवाबदेही तय करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सफाई मॉडल की सफलता के आधार पर आने वाले समय में जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और जलजमाव जैसी अन्य मूलभूत नागरिक सेवाओं को भी इसी त्वरित प्रणाली से जोड़ा जाएगा। आम जनता से अपील नगर आयुक्त ने बिहारशरीफ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि निगम पूरी तरह तत्पर है, लेकिन जनता की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को स्वच्छता की नई पहचान दिलाई जा सकती है। स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ को गंदगी मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। शहर में 24 अगस्त से ‘तत्पर बिहारशरीफ’ नामक विशेष स्वच्छता सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत शहरवासियों को अपने इलाके, सड़क या घर के आसपास जमा कूड़े-कचरे की समस्या से फौरन निजात मिलेगी। अब केवल एक तस्वीर खींचकर नगर निगम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजने भर से निगम का सफाई दस्ता मौके पर पहुंचेगा और अधिकतम चार घंटे के भीतर कचरे का उठाव सुनिश्चित करेगा। पोस्ट करनी होगी तस्वीर नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अगर किसी मोहल्ले या सार्वजनिक स्थल पर कचरा डंप है या नियमित सफाई नहीं हो रही है, तो नागरिक अपने मोबाइल फोन से उसकी स्पष्ट तस्वीर खींचकर आधिकारिक ट्विटर (एक्स) या इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही नियंत्रण कक्ष सक्रिय होगा। संबंधित वार्ड के सफाई कर्मियों को निर्देशित करेगा। तय समय सीमा यानी अधिकतम चार घंटे के भीतर उस स्थान से कूड़ा हटा दिया जाएगा। इसके बाद सफाई के प्रमाण स्वरूप उसी जगह की साफ तस्वीर निगम की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी, ताकि शिकायतकर्ता को भी काम का सत्यापन मिल सके। स्थायी समिति से मिली हरी झंडी इस योजना को लेकर स्थायी समिति से हरी झंडी मिल चुकी है। आगामी नगर निगम बोर्ड की बैठक के बाद जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘तत्पर बिहारशरीफ’ सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। शुरुआत में सफाई पर जोर नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने योजना की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि ‘तत्पर बिहारशरीफ’ अभियान के पहले चरण में स्वच्छता व्यवस्था को केंद्रित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखने के प्रति जनता को जागरूक करना और निगम की कार्यप्रणाली में त्वरित जवाबदेही तय करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सफाई मॉडल की सफलता के आधार पर आने वाले समय में जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट मरम्मत और जलजमाव जैसी अन्य मूलभूत नागरिक सेवाओं को भी इसी त्वरित प्रणाली से जोड़ा जाएगा। आम जनता से अपील नगर आयुक्त ने बिहारशरीफ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम नागरिकों से सहयोग की पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि निगम पूरी तरह तत्पर है, लेकिन जनता की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को स्वच्छता की नई पहचान दिलाई जा सकती है।

