फरीदाबाद छुट्टी के दिन भी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ:23, 29 और 30 अगस्त को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक दावे-आपत्तियां लेंगे

फरीदाबाद छुट्टी के दिन भी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ:23, 29 और 30 अगस्त को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक दावे-आपत्तियां लेंगे

फरीदाबाद में (SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब छुट्‌टी के दिन भी बीएलओ मतदान केंन्द्रो पर बैठेंगे। इसको लेकर डीसी की तरफ से आदेश जारी किए गए है। आपकों बता दे कि 23, 29 और 30 अगस्त को सरकारी अवकाश होगा। लेकिन एसआईआर से जुड़ा काम किया जायेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि इन तीनों दिनों में छुट्टी होने के बावजूद सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। नागरिक बीएलओ के पास जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम या अन्य जानकारी में सुधार कराने और किसी बात को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। मतदाता सूची में नाम और जानकारी जांचने की अपील
सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांचें। अगर कोई गलती है या नाम नहीं है तो बीएलओ के सामने दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। नए मतदाताओं के लिए भी मिलेंगे प्रपत्र
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जरूरी प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कोई बीएलओ अपने मतदान केंद्र से अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *