जापान में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप: राजधानी टोक्यो में मची अफरातफरी, 23 लोग हुए घायल

जापान में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप: राजधानी टोक्यो में मची अफरातफरी, 23 लोग हुए घायल

Japan earthquake: जापान में रविवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 23 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूकंप के चलते परिवहन और विद्युत आपूर्ति में बाधा आई। हालांकि, भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप दक्षिणी इबारकी में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई। यह इलाका भूकंप से अक्सर प्रभावित रहता है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक कार्यदल का गठन किया है।

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *