भोजपुर- बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत:घर से खेत की ओर घूमने निकला था, दूसरे दिन काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों निकाला शव

भोजपुर- बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत:घर से खेत की ओर घूमने निकला था, दूसरे दिन काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों निकाला शव

भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। दूसरे दिन शव मिला है। मृतक की पहचान महकमपुर बारा गांव निवासी यदुनाथ राय उर्फ मिट्ठू राय(32) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा रामदहीन राय ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे खेत घूमने के लिए निकला था। गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इस दौरान वह पानी में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों से परिवार को हादसे की जानकारी मिली। काफी खोजबन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। घर में मचा कोहराम शनिवार को जब परिजन दोबारा वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी शव पानी में पड़ा है। तब ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। परिवार में मां लालती देवी, पत्नी सविता देवी, दो पुत्री प्रिया कुमारी, रिया कुमारी और दो पुत्र यश कुमार, ऋषभ कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। दूसरे दिन शव मिला है। मृतक की पहचान महकमपुर बारा गांव निवासी यदुनाथ राय उर्फ मिट्ठू राय(32) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा रामदहीन राय ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे खेत घूमने के लिए निकला था। गांव में बाढ़ का पानी आया हुआ है। इस दौरान वह पानी में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों से परिवार को हादसे की जानकारी मिली। काफी खोजबन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। घर में मचा कोहराम शनिवार को जब परिजन दोबारा वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी शव पानी में पड़ा है। तब ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। परिवार में मां लालती देवी, पत्नी सविता देवी, दो पुत्री प्रिया कुमारी, रिया कुमारी और दो पुत्र यश कुमार, ऋषभ कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *