चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर रेड:भाई पर दबंगई का आरोप; जमीन विवाद मामले में कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस

चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर रेड:भाई पर दबंगई का आरोप; जमीन विवाद मामले में कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस

सीतामढ़ी के बेलसंड से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा.) के विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस ने रेड की है। पुलिस अमित रानू के मुजफ्फरपुर स्थित घर पर रविवार की सुबह पहुंची है। घर की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई 2 दिन पहले हुए एक जमीन विवाद से जुड़ी है। जिसमें बाउंड्री तोड़े जाने की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को जेल भेजा था, जबकि कई अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज है। छापेमारी से जुड़ीं तस्वीरें देखिए भाई पर दबंगई का आरोप पुलिस को एक आवेदन मिला था जिसमें विधायक अमित कुमार रानू के भाई पर जमीन कारोबार में दबंगई करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के अनुसार, विधायक का भाई लोजपा(रा.) के झंडे लगी गाड़ी से कुछ अज्ञात लड़कों के साथ मौके पर पहुंचा और बाउंड्री तोड़ी थी। पीड़ित पक्ष ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। कोर्ट से मिला वारंट इसी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कोर्ट से सर्च वारंट लेकर विधायक के आवास पहुंची है। खबर लगातार अपडेट हो रही है……….. सीतामढ़ी के बेलसंड से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा.) के विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस ने रेड की है। पुलिस अमित रानू के मुजफ्फरपुर स्थित घर पर रविवार की सुबह पहुंची है। घर की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई 2 दिन पहले हुए एक जमीन विवाद से जुड़ी है। जिसमें बाउंड्री तोड़े जाने की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को जेल भेजा था, जबकि कई अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज है। छापेमारी से जुड़ीं तस्वीरें देखिए भाई पर दबंगई का आरोप पुलिस को एक आवेदन मिला था जिसमें विधायक अमित कुमार रानू के भाई पर जमीन कारोबार में दबंगई करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के अनुसार, विधायक का भाई लोजपा(रा.) के झंडे लगी गाड़ी से कुछ अज्ञात लड़कों के साथ मौके पर पहुंचा और बाउंड्री तोड़ी थी। पीड़ित पक्ष ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। कोर्ट से मिला वारंट इसी लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कोर्ट से सर्च वारंट लेकर विधायक के आवास पहुंची है। खबर लगातार अपडेट हो रही है………..  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *