खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में एक दंपती पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात दौड़ बगीचा जमालपुर में हुई, जब दंपती अपने बेटे की तलाश में मेला जा रहे थे। मृतका की पहचान छोटी मलिया निवासी मोहम्मद अर्शद की पत्नी रजीना खातून के रूप में हुई है। उनका मूल घर रामपुर बताया गया है। 3 नकाबपोश लोगों ने रास्ते में घेरा पीड़ित पति मोहम्मद अर्शद के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे उनका छोटा बेटा विषहरी मेला देखने गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर अर्शद अपनी पत्नी के साथ बेटे की तलाश में निकले थे। दंपती मुख्य सड़क के बजाय साइकिल से बगीचे के रास्ते मेला जा रहे थे। इसी दौरान बगीचे और गड्ढे के समीप तीन अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपना चेहरा और सिर पूरी तरह ढक रखा था, केवल उनकी आंखें दिखाई दे रही थीं। उनके हाथों में लाठी और चाकू थे।
पति को बचाने गई पत्नी पर 3 बार चाकू से किया वार बदमाशों ने दंपती को रोककर रुपए मांगे। मोहम्मद अर्शद ने अपने पास मौजूद करीब 10-20 रुपए और मोबाइल देने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने मोबाइल नहीं लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अर्शद को घसीटकर बगीचे की ओर ले जाकर लाठियों से पीटा। इसी दौरान, पत्नी रजीना खातून अपने पति को बचाने के लिए आगे आईं। आरोप है कि बदमाशों ने रजीना पर भी हमला कर दिया और उनके पेट में चाकू से तीन बार वार किया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बयान के अनुसार, हमलावरों ने महिला के गले में पट्टे से फंदा लगाने का भी प्रयास किया। हमला करने के बाद आरोपी यह कहते हुए मौके से फरार हो गए कि उसे छोड़ दो, यह मर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत हमलावरों के भागने के बाद अर्शद ने शोर मचाया और घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब 10 मिनट के अंदर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रजीना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्शद का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। प्रथम दृष्टया लूट की घटना मान रही पुलिस मामले में डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके पति से पूछताछ की। डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दंपती बगीचे के रास्ते मेला जा रहे थे और इसी दौरान तीन नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने रुपए की मांग की और विरोध के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया। डीएसपी ने प्रथम दृष्टया घटना को लूट से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में एक दंपती पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात दौड़ बगीचा जमालपुर में हुई, जब दंपती अपने बेटे की तलाश में मेला जा रहे थे। मृतका की पहचान छोटी मलिया निवासी मोहम्मद अर्शद की पत्नी रजीना खातून के रूप में हुई है। उनका मूल घर रामपुर बताया गया है। 3 नकाबपोश लोगों ने रास्ते में घेरा पीड़ित पति मोहम्मद अर्शद के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे उनका छोटा बेटा विषहरी मेला देखने गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर अर्शद अपनी पत्नी के साथ बेटे की तलाश में निकले थे। दंपती मुख्य सड़क के बजाय साइकिल से बगीचे के रास्ते मेला जा रहे थे। इसी दौरान बगीचे और गड्ढे के समीप तीन अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपना चेहरा और सिर पूरी तरह ढक रखा था, केवल उनकी आंखें दिखाई दे रही थीं। उनके हाथों में लाठी और चाकू थे।
पति को बचाने गई पत्नी पर 3 बार चाकू से किया वार बदमाशों ने दंपती को रोककर रुपए मांगे। मोहम्मद अर्शद ने अपने पास मौजूद करीब 10-20 रुपए और मोबाइल देने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने मोबाइल नहीं लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अर्शद को घसीटकर बगीचे की ओर ले जाकर लाठियों से पीटा। इसी दौरान, पत्नी रजीना खातून अपने पति को बचाने के लिए आगे आईं। आरोप है कि बदमाशों ने रजीना पर भी हमला कर दिया और उनके पेट में चाकू से तीन बार वार किया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बयान के अनुसार, हमलावरों ने महिला के गले में पट्टे से फंदा लगाने का भी प्रयास किया। हमला करने के बाद आरोपी यह कहते हुए मौके से फरार हो गए कि उसे छोड़ दो, यह मर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत हमलावरों के भागने के बाद अर्शद ने शोर मचाया और घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब 10 मिनट के अंदर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रजीना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्शद का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। प्रथम दृष्टया लूट की घटना मान रही पुलिस मामले में डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके पति से पूछताछ की। डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दंपती बगीचे के रास्ते मेला जा रहे थे और इसी दौरान तीन नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने रुपए की मांग की और विरोध के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया। डीएसपी ने प्रथम दृष्टया घटना को लूट से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

