मधेपुरा में शनिवार शाम बांसबाड़ी में 20 साल की युवती का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिला। शव से दुर्गंध आने पर खेत देखने पहुंचे किसान ने आसपास देखा तो बांस से शव लटका मिला। इसके बाद उसने गांव के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंहार पंचायत के कहरटोली बहियार की है। मृतका की पहचान कहरटोली वार्ड-6 निवासी पंकज राम की बेटी प्रीति कुमारी (20) के रूप में हुई। मृतका के चाचा त्रिपुरारी राम ने बताया कि 19 अगस्त को गांव का ही सुंदर कुमार प्रीति को अपने साथ लेकर चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। सुंदर के घर जाकर उसके परिजनों से भी प्रीति के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह परिजनों ने आलमनगर थाने में आवेदन देकर प्रीति के लापता होने की जानकारी दी। आवेदन देने के करीब आधे घंटे बाद ही बहियार की बांसबाड़ी में प्रीति का शव मिलने की सूचना मिली। लव अफेयर में हत्या कर शव लटकाने की आशंका चाचा ने सुंदर कुमार पर लव अफेयर में प्रीति की हत्या कर शव को बांसबाड़ी में लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल की तस्वीरें…. पिता 2008 में लापता, मां ने की दूसरी शादी त्रिपुरारी राम ने बताया कि सा 2008 में प्रीति के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बाद लापता हो गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। प्रीति की मां ने भी दूसरी जगह शादी कर ली थी। उस समय प्रीति करीब 5 साल की थी। इसके बाद उसकी दादी और चाचा ने ही उसका पालन-पोषण किया। पोती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही दादी बेहोश हो गईं। शव से दुर्गंध आ रही थी। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव के दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, प्रभारी थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी समेत पुलिस पदाधिकारी और बल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव अधिक सड़ा गला होने के कारण मधेपुरा में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। मधेपुरा में शनिवार शाम बांसबाड़ी में 20 साल की युवती का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिला। शव से दुर्गंध आने पर खेत देखने पहुंचे किसान ने आसपास देखा तो बांस से शव लटका मिला। इसके बाद उसने गांव के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंहार पंचायत के कहरटोली बहियार की है। मृतका की पहचान कहरटोली वार्ड-6 निवासी पंकज राम की बेटी प्रीति कुमारी (20) के रूप में हुई। मृतका के चाचा त्रिपुरारी राम ने बताया कि 19 अगस्त को गांव का ही सुंदर कुमार प्रीति को अपने साथ लेकर चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। सुंदर के घर जाकर उसके परिजनों से भी प्रीति के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह परिजनों ने आलमनगर थाने में आवेदन देकर प्रीति के लापता होने की जानकारी दी। आवेदन देने के करीब आधे घंटे बाद ही बहियार की बांसबाड़ी में प्रीति का शव मिलने की सूचना मिली। लव अफेयर में हत्या कर शव लटकाने की आशंका चाचा ने सुंदर कुमार पर लव अफेयर में प्रीति की हत्या कर शव को बांसबाड़ी में लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल की तस्वीरें…. पिता 2008 में लापता, मां ने की दूसरी शादी त्रिपुरारी राम ने बताया कि सा 2008 में प्रीति के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बाद लापता हो गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। प्रीति की मां ने भी दूसरी जगह शादी कर ली थी। उस समय प्रीति करीब 5 साल की थी। इसके बाद उसकी दादी और चाचा ने ही उसका पालन-पोषण किया। पोती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही दादी बेहोश हो गईं। शव से दुर्गंध आ रही थी। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव के दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, प्रभारी थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी समेत पुलिस पदाधिकारी और बल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव अधिक सड़ा गला होने के कारण मधेपुरा में पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है।

