मुजफ्फरपुर में चौथी सोमवारी पर ट्रैफिक रूट बदला:मधौल से न्यू बाईपास होकर गोबरसाही से मिलेगी एंट्री, प्रशासन ने 6 पार्किंग स्थल तय किए

मुजफ्फरपुर में चौथी सोमवारी पर ट्रैफिक रूट बदला:मधौल से न्यू बाईपास होकर गोबरसाही से मिलेगी एंट्री, प्रशासन ने 6 पार्किंग स्थल तय किए

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक रूट लागू रहेगा। इसके साथ ही, दोपहिया वाहनों के लिए छह पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। बाइक से आने वाले श्रद्धालुओं को मधौल से न्यू बाईपास होते हुए गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश मिलेगा। न्यू बाईपास से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले अन्य वाहन भी गोबरसाही के रास्ते ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। एंबुलेंस, आपतकालीन गाड़ियों की जरूरत पड़ने पर होगी एंट्री यातायात व्यवस्था के तहत, मधौल लिची स्टैच्यू से किसी भी वाहन को रामदयालु गुमटी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से शहर की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस सहित आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बाइक सवार श्रद्धालुओं के लिए छह जगहों पर पार्किंग बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले बाइक सवार श्रद्धालुओं के लिए छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों में मुजफ्फरपुर क्लब मैदान, इमलीचट्टी बस स्टैंड, बीबी कॉलेजिएट स्कूल, आरडीएस कॉलेज मैदान, आरडीएस रेलवे स्टेशन और एलएस कॉलेज मैदान शामिल हैं। पुलिस ने निर्देशों के पालन की अपील की ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने दोपहिया वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क या यातायात मार्ग में वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा होगी। पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि श्रावणी मेला के दौरान शहर में आवागमन सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे। मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक रूट लागू रहेगा। इसके साथ ही, दोपहिया वाहनों के लिए छह पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। बाइक से आने वाले श्रद्धालुओं को मधौल से न्यू बाईपास होते हुए गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश मिलेगा। न्यू बाईपास से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले अन्य वाहन भी गोबरसाही के रास्ते ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। एंबुलेंस, आपतकालीन गाड़ियों की जरूरत पड़ने पर होगी एंट्री यातायात व्यवस्था के तहत, मधौल लिची स्टैच्यू से किसी भी वाहन को रामदयालु गुमटी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से शहर की ओर भेजा जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस सहित आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बाइक सवार श्रद्धालुओं के लिए छह जगहों पर पार्किंग बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले बाइक सवार श्रद्धालुओं के लिए छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों में मुजफ्फरपुर क्लब मैदान, इमलीचट्टी बस स्टैंड, बीबी कॉलेजिएट स्कूल, आरडीएस कॉलेज मैदान, आरडीएस रेलवे स्टेशन और एलएस कॉलेज मैदान शामिल हैं। पुलिस ने निर्देशों के पालन की अपील की ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने दोपहिया वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क या यातायात मार्ग में वाहन खड़े करने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा होगी। पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि श्रावणी मेला के दौरान शहर में आवागमन सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *